उरई।
समाजवादी पार्टी के राजकीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के 9 साल बेमिसाल नारे को लफ्फाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि गत 9 वर्षों में केन्द्र सरकार ने कुछ भी ऐसा नहीं किया जिसपर उसे शाबाशी दी जा सके।
शिवपाल सिंह यादव इटावा से खजुराहो जा रहे थे। इस दौरान बुन्देलखंड एक्सपे्रसवे पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने सैंकड़ों साथियों के साथ उनका स्वागत किया। इसी दौरान शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से भी संक्षिप्त वार्ता की।
शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि योगी के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। पुलिस कस्टडी तक में हत्याऐं हो रहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति झूंठ के सहारे चल रही है। 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल मिलकर केन्द्र से भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इनके दिखावे से तंग जनता भी बदलाव के पूरे मूड में है।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख डकोर तेजप्रताप यादव, महेन्द्र यादव, चन्द्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन, मुलायम सिंह, सुनील यादव, चन्द्रपाल, नानू यादव, जीतू कुठौंद, टिल्लू भिटारी आदि उपस्थित थे।







Leave a comment