कोंच-उरई।
कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद होटल के पीछे युवक ने घर में कमरे के अंदर पंखे के कुंडे से लटक कर फांसी लगा ली।
उक्त इलाके के निवासी राजेन्द्र उर्फ बब्लू परिवार के साथ रहते हैं जिनके 24 वर्षीय पुत्र अमन ने तड़के कमरे के अंदर फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर के लोग जागे तो उसका शव देखकर कोहराम मच गया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। अमन का विवाह हो चुका था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a comment

Recent posts