सिरसाकलार-उरई।
हिम्मतपुर मोड़ से तमंचा लेकर जा रहे टाॅप 10 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी दिनेश कुरील ने बताया कि हिम्मतपुरा का मोनू उर्फ मोनेन्द्र शातिर अपराधी है जिसे क्षेत्र के टाॅप 10 अपराधियों में सूचीबद्ध किया गया है। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आज उसे दबोच लिया गया। उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूश बरामद हुये। गुंडा एक्ट में उसका चालान कर दिया गया।







Leave a comment