कोंच-उरई।
गत 27 जून को कस्बा में भूतेश्वर मंदिर के पास बंदरों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर हुये उपद्रव के लिये कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
ध्यान रहे कि इस घटना में उग्र नारेबाजी के बाद सड़क जाम कर दी गयी थी जिससे काफी देर तक अव्यवस्था कायम रही। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुये अनूप अग्रवाल निवासी गांधीनगर आदि को आईपीसी की धारा 341 व 147 में नामजद किया है।

Leave a comment

Recent posts