उरई।
अपने को पत्रकार और वकील कहकर कोई भी आपराधिक कार्यों की छूट प्राप्त कर लेता है लेकिन कदौरा पुलिस ने ऐसे ही एक जालसाज को दबोच कर इनके हौंसले पस्त कर दिये।
कदौरा थानाध्यक्ष एके सिंह के मुताबिक थाना चुर्खी के ग्राम सरसई का निवासी छद्मवेषी पत्रकार और वकील था और आड़ में लोगों को ठग कर उनसे पैसे ऐंठ लेता था। ठगी के शिकार लोग पैसे वापस मांगते तो वह धमकी देने लगता था।
इसी बीच उसने बुंदेलखण्ड लाइव टुडे न्यूज चैनल से सरकारी ट्विटर हैंडल पर एक महिला को जान से मारने की धमकी दिये जाने व उसके अपहरण का मामला ट्वीट कर डाला। इसकी जांच कदौरा के थानाध्यक्ष एके सिंह के हाथ में आयी। उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि उनके थाना क्षेत्र के भेड़ीखुर्द गांव का निवासी घनश्याम कुशवाहा से मनीष ने एक जमीन का काम कराने के लिये अपने खाते में 40 हजार रूपये ट्रांसफर करा लिये थे। जब काम नहीं हुआ तो घनश्याम ने पैसे वापस मांगे इस पर उसने घनश्याम को मुकदमें में फसाने के लिये उक्त फर्जी ट्वीट कर दिया। सारी बात उजागर होने पर एके सिंह ने मनीष के भौकाल की परवाह न करते हुये उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद हुये। उसकी आपराधिक हिस्ट्री की छानबीन की गयी तो उसके खिलाफ चार सौ बीसी, भयादोहन, अमानत में खयानत और आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमें दर्ज पाये गये।







Leave a comment