कोतवाल समीर सिंह के नेतृत्व में जालौन पुलिस ने पकड़े 4 चोर


उरई।
जालौन पुलिस ने कोतवाल समीर सिंह के नेतृत्व में चोरी की वारदातों में शामिल पेशेवर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी के गहने और एक मोटरसाइकिल बरामद की। इनके पास एक पिकप गाड़ी भी थी जिसे सीज कर दिया गया है। साथ ही तलाशी में 3 आरोपितों के पास से तमंचे बरामद हुये।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम रमन कुमार निवासी सैननाये गोपालपुर थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात, सत्यम निवासी गिनोली थाना अछल्दा जिला औरइया, वीरेन्द्र वर्मा उर्फ डागर और उमाशंकर उर्फ कल्लू उर्फ टाइगर निवासीगण मुहल्ला हरीपुरा कब्जा जालौन बताये गये हैं। अभियुक्तों की क्रिमिनल हिस्ट्री भी पायी गयी है।

Leave a comment

Recent posts