उरई।
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयोजक सर्वेश अस्थाना और मुख्य समनवयक गिरधर खरे के अनुमोदन पर सभा के जिला संयोजक शफीकुर्रहमान कश्फी ने उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की उर्दू सभा का जिलाध्यक्ष फरीद अली बशर को घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आशा है कि वे जनपद में सभा के मूल उद्देश्यों को सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनायेंगे। जिस तरह हिंदी साहित्य सभा के अध्यक्ष अनुज भदौरिया के नेतृत्व में लगातार जनपद में साहित्यिक गतिविधियां संचालित हैं उसमें हमलोग नया आयाम जोड़ेंगे।
कश्फी ने कहा कि लोगों तक हिंदी उर्दू का पौष्टिक साहित्य पहुंचे इसके लिये ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ा जाये। फरीद अली बशर साहब से यह भी अपेक्षा है कि वे उर्दू सभा की कार्यकारिणी का जल्द ही गठन करेंगे।
फरीद अली बशर के अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ साहित्यकार यज्ञदत्त त्रिपाठी, वरिष्ठ गीतकार विनोद गौतम, अब्दुल मलिक अब्बाशी, रसूल अहमद सागर, अनुज भदौरिया, कृपाराम कृपालु, विमला जी, वरिष्ठ कवियित्री माया सिंह, असरार मुखरी, प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम, यूसुफ अंसारी, राघवेंद्र कनकने, परवेज अख्तर, सिद्धार्थ त्रिपाठी, मिर्जा साबिर बेग, शिखा गर्ग, नईम जिया, अतीक खान, अभिषेक सरल, दिव्यांशु दिव्य, इंदु विवेक, फरार दानिश खान, सलाम राही आदि ने हर्ष प्रकट करते हुये उन्हें बधाई दी।







Leave a comment