उरई।
डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील के अध्यक्ष सलीम अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से उनके सरकारी आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने कालपी में यमुना नदी से हो रहे कटाव को बचाने के लिये निर्माणाधीन रिटेनिंग वाॅल के बारे में बात की। कई अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गयी। इस दौरान भाजपा नेता दिग्विजय सिंह, राजेश द्विवेदी और अरविंद सिंह राठौर साथ रहे। जल शक्ति मंत्री गर्म जोशी के साथ उनसे मिले और कालपी से जुड़ी अपने बचपन की यादों को उनके साथ ताजा किया।







Leave a comment