जिले के प्राथमिक अस्पतालों पर आयोजित जन आरोग्य मेलों में उमड़ी मरीजों की भीड़



उरई।
रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के 30 और शहरी क्षेत्र के 6 प्राथमिक अस्पतालों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 668 पुरूषों और 542 महिला मरीजों को मिलाकर 1432 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें 222 बच्चे शामिल हैं।
40 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। 23 व्यक्तियों का कोविड एंटीजन टेस्ट, 14 की मलेरिया कार्ड द्वारा जांच तथा 5 रोगियों की हिपेटाइटिस की जांच की गयी। 3 व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण किया गया और 50 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण हुआ।
186 बुखार के रोगी, 210 लीवर से संबंधित समस्याओं के, 103 श्वसन संबंधी समस्याओं के, 61 मधुमेह के और सबसे अधिक 238 रोगी त्वचा संबंधी रोगों के रहे जिन्हें उपचार प्रदान किया गया। खून की कमी के 23 तथा उच्च रक्तचाप के 31 रोगी देखे गये।

Leave a comment

Recent posts