कलार्पण ने गुरू पूर्णिमा पर किया गरिमामय आयोजन



उरई।
संगीत साहित्य और कला के लिये समर्पित संस्था कलार्पण ने संस्कार भारती के सहयोग से गुरू पूर्णिमा और नटराज पूजन का गरिमामय आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं नटराज भगवान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप पूजन के द्वारा किया गया। इस दौरान बच्चों एवं संस्था के लोगों द्वारा सरस्वती वंदना, शिव स्तुति, गीत, कविता, नृत्य आदि की प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में डीवीसी काॅलेज के पूर्व प्राचार्य आरसी श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बच्चों को आशीष वचन के साथ उनका मार्गदर्शन किया। इस क्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर नारायण तिवारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष माया सिंह, मंडल अध्यक्ष हरीराम ओमरे, जिलाध्यक्ष रामशंकर गौर, जिला महामंत्री ज्ञानेन्द्र कुमार, नाट्य विधा प्रमुख दक्षा गुप्ता, मातृ शक्ति (महिला प्रमुख) अमृता सक्सेना, डां सविता सिंदूर, मेवा लाल गुप्ता, मंत्री रामबालक ओमरे, मंत्री बृह्म प्रकाश अवस्थी, जिला नाट्य विधा प्रमुख रीना श्रीवास्तव, ओमलता, संजीव यादव, रानू प्रजापति, रसना तिवारी एवं संस्कार भारती की पूरी टीम उपस्थित रही।

Leave a comment