गौवंश तस्करों का बड़ा गिरोह पकड़ा, 19 गौवंश छुड़ाये गये



उरई।
कुठौंद पुलिस के एसओजी टीम और सर्विलांस सेल के साथ संयुक्त रूप से संचालित आपरेशन में गौवंश तस्करों का एक बड़ा गिरोह पकड़ लिया गया। इस सिलसिले में 5 लोग गिरफ्तार किये गये हैं जिनमें 3 अंतर्राज्यीय व 1 अंतर्जनपदीय अपराधी है।
बताया जाता है कि बस्तेपुर ग्राम के पास दो ट्रकों में उक्त लोग क्रूरतापूर्वक गौवंश बांधकर ले जा रहे थे। इनके दोनों ट्रक जब्त कर लिये गये  हैं। साथ ही इनके चंगुल से 12 गाय, 6 बछड़े, 3 बछिया मुक्त करायीं गयीं।
पकड़े गये लोगों में बक्सर बिहार के निवासी सुनील कुमार गुप्ता, मिंटू सिंह और राजेन्द्र प्रसाद, जिले के बस्तेपुर ग्राम निवासी शत्रुघन सिंह गौर और गाजीपुर जिले का निवासी मुहम्मद अकबर खान शामिल है।

Leave a comment

Recent posts