सांस्कृतिक, साहित्यिक सरंक्षण के लिए प्रज्जवलित हुआ एक दिया फिल्म फेस्टिवल के नाम

*

*फेस्टिवल से जुड़े देश के विभिन्न शहरों में बुद्धजीवियों एवं प्रतिभाओं ने जलाए दीपक*

कोंच (जालौन) कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के संस्थापक/संयोजक पारसमणि अग्रवाल की अपील पर सांस्कृतिक, साहित्यिक सरंक्षण के लिए “एक दीया कोंच फिल्म फेस्टिवल” के नाम प्रज्जवलित किया गया।

पारसमणि अग्रवाल ने बताया जारी अपील में सांस्कृतिक साहित्यिक इत्यादि सरंक्षण एवं संवर्धन के प्रयास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आवाहन करते हुए कहा गया था कि कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करता है। चाहे जितना घना अंधेरा हो दीपक की रौशनी उस अंधेरे को मिटा उजाला बिखेर देती है। प्रतिभाएं भी दीपक की ही भांति है बस उन्हें जरूरत है  साथ, उत्साहवर्धन की जिससे वह निखर अपनी प्रतिभा से अपने परिवार, क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। उन्होंने बताया कि अपील में कहा गया था कि प्रतिभाओं के सम्मान में , उनकी हौसला अफजाई करने एवं फेस्टिवल जैसे अनूठे आयोजन को और भी समृद्घ बनाने के लिए, साथ ही साथ ऐसी स्मृति शेष ज्ञात-अज्ञात हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु (जिन्होंने साहित्य,संस्कृति, सिनेमा इत्यादि क्षेत्र के अपनी महत्ती भूमिका निभाई) एक दिया कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के नाम अवश्य प्रज्ज्वलित करें। जिसका फेस्टिवल से जुड़े देश भर के विभिन्न शहरों से लोगों ने समर्थन किया। फिल्म एवं टीवी एक्टर, मॉडल, साहित्यकार, बुद्धजीवियों के आलावा प्रतिभाओं ने एक दीया कोंच फिल्म फेस्टिवल के नाम जलाया। खास बात यह रही इस मुहिम में बच्चे युवा कनिष्ठ वरिष्ठ सभी ने सहभागिता की।

बाराबंकी से युवा संगीतकार अदिति वर्मा, वरोडरा गुजरात से मालिनी त्रिवेदी पाठक, गोण्डा से प्रमोद यादव, चैन्नई से सरला विजय सिंह, टोंक राजस्थान से संदीप कुमार जैन, ग्वालियर से महेश भट्ट, भोपाल से स्नेहा मौर्या,विकास द्विवेदी, जयपुर से प्रशांत तिवारी, अकोला से आनंदी गुरुकुल एक्टिंग अकादमी, मुंबई से फिल्म एवं टीवी एक्टर आरिफ शहडोली, फिल्म एवं टीवी एक्टर ब्रजेश मौर्य, मिस बुंदेलखंड सिमरन कौर, फिल्म एवं टीवी एक्टर मानसिंह कारामाती, बलरामपुर से आलोक अग्रवाल, गोण्डा से अविका सुरभित, तालबेहट से नंदनी तोमर, बसई से निहारिका, झाँसी से इक़बाल अहमद, रौशनी,लखनऊ से सिटीसीएस संस्था के बालमंच से जुडी प्रतिभाओं सहित विभिन्न शहरों के सैकड़ों लोगो ने एक दिया कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के नाम जलाया। फेस्टिवल की इस मुहिम में कोंच क्षेत्र की प्रतिभाओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। 

Leave a comment