उरई।
कालपी रोड स्थित अर्चना सिनेप्लैक्स मेें नई फिल्म फौजा का प्रमोशन शो किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी और शिक्षाविद अशोक राठौर उपस्थित रहे। उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के साथ साथ पूरी फिल्म खुद भी देखी।
इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि फौजा सीमाओं की हिफाजत करने वाले सैनिकों को समर्पित करके बनायी गयी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी ने कहा कि सैनिक सीमाओं की रक्षा के लिये अपनी जान की बाजी लगाकर मोर्चे पर डटे रहते हैं। उनके शौर्य और देशभक्ति को हमेशा सलाम करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज यहां प्रदर्शित की गयी इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म हर उम्र के लोगों के दिल में उतरने की सामर्थ्य रखती है।
टीम फौजा ने बताया कि फिल्म की कहानी प्रवेश राजपूत ने लिखी है। जिसे पवनराज मल्होत्रा जैसे मजे हुये कलाकारों ने अपने अभिनय से जीवंत किया है। फिल्म में एक पिता पुत्र की कहानी पुरोही गयी है। जिनके बीच सेना में भर्ती को लेकर अलग अलग विचार हैं। जहां एक ओर पिता अपने परिवार की परंपरा निभाते हुये अपने पुत्र को सेना में भेजना चाहता है वहीं नौजवान बेटे का मन सेना के लिये गवारा नहीं करता। फिल्म में आखिर में पता चलता है कि इस जिद में किसकी जीत होती है।
इस दौरान राहुल चैधरी, बाबा चैधरी, ज्ञान सिंह गौतम, प्रसन्न भूषण, धर्मेन्द्र कुमार एनसीसी लेफ्टीनेंट, डां गोविंद कुमार सुमन, संतोष दीक्षित आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment