खाद्य सुरक्षा के सचल दल ने शराब ठेकों सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी


उरई।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सचल टीम ने सोमवार को भी विशेष अभियान जारी रखा। टीम ने स्टेशन रोड पर सैफरोन फास्ट फूड प्रोप्राइटर शानू दास के परिसर का सघन निरीक्षण किया जिसमें गंदगी मिलने पर उसे नोटिस थमा दिया। दुकान की चटनी का नमूना भरकर प्रयोगशाला भिजवाया गया।
स्टेशन रोड पर ही मोमो प्वाइंट प्रोप्राइटर विशेष आनंद के परिसर का भी निरीक्षण करके सफाई के लिये नोटिस दिया और चटनी का नमूना भर लिया।
स्टेशन रोड की अंजली जायसवाल के अंग्रेजी शराब की दुकान में खाद्य लाइसेंस न मिलने पर नोटिस निर्गत किया। कालपी बस स्टैण्ड स्थित पंकज गहरौत्रा के देशी शराब के ठेके में और कमलेश कुमार शिवहरे के बियर शाॅप में मौके पर खाद्य लाइसेंस न मिलने पर उनको भी नोटिस दिया।
कालपी बस स्टैण्ड पर ही रामप्रकाश गुप्ता के जय अम्बे मेडिकल स्टोर में भी खाद्य लाइसेंस नहीं मिला।
खाद्य सुरक्षा के सचल दल में सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डा. जतिन कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक कुमार, कन्हैया कुमार और सुनील कुमार शामिल थे।

Leave a comment