पेंशनर एसोसिएशन की कोंच शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव



उरई।

पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा कोंच का निर्वाचन संरक्षक लखनलाल अहिरवार जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष अंगद सिंह कछवाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह राजपूत, उपाध्यक्ष मंगल सिंह निरंजन, मंत्री रामेश्वर दयाल कुशवाहा, संघर्ष समिति के चेयरमेन रमेशचन्द्र गुबरेले की उपस्थिति में कोंच विकास खण्ड के सभागार में सम्पन्न हुआ।
इसमें मंगल सिंह जादौन को कोंच शाखा का संरक्षक घोषित किया गया। पदाधिकारियों में सुरेश कुमार खरे अध्यक्ष यशवंत सिंह निरंजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येन्द्र खरे मंत्री, मूलचन्द्र पांचाल कोषाध्यक्ष और पंचमलाल श्रीवास प्रचार मंत्री सर्व सम्मति से निर्वाचित कर लिये गये। पदाधिकारियों को आज ही शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर ऊधव सिंह सेंगर, नरेन्द्र सिंह राजावत, अनिल महेश्वरी, वसीउर्रहमान, रामअवतार, घनश्याम राठौर, प्रभाकर श्रीवास्तव, मुन्नालाल राठौर, सीताराम अमीन, श्यामदास, श्यामबाबू, कैलाश नारायण, लाखन सिंह, प्रमोद कुमार पाठक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment

Recent posts