खरगे की टीम में सोनिया, प्रियंका, राहुल व मनमोहन सिंह भी रहेंगे शामिल



नई दिल्ली।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को अपनी वर्किंग कमेटी का बहुप्रतीक्षित गठन घोषित कर दिया। खरगे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी इसमें जगह दी गयी है। कार्य समिति में 29 नेताओं को जगत मिली है।
कांग्रेस कार्य समिति में खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी शामिल रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को भी इसमें रखा गया है। राजस्थान में सचिन पायलट को साधने के लिये उन्हें भी कार्य समिति में स्थान दिया है। कार्य समिति के अन्य प्रमुख सदस्यों में जयराम रमेश, आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह, पी. चिदम्बरम, मीरा कुमार और अधीर रंजन चैधरी शामिल हैं।
इनके अलावा 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य कार्य समिति में रहेंगे। राजीव शुक्ला को इंचार्ज बनाया गया है। यूपी से मोहन प्रकाश व सुप्रिया श्रीनेत विशेष आमंत्रित सदस्य बनायी गयीं हैं।

Leave a comment

Recent posts