उरई।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी चांदनी सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख रूपये से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि संबन्धित अधिकारी स्वयं परियोजना स्तर पर जाकर कार्य की समीक्षा करें और गुणवत्ता सूनिश्चित करायें।
इस दौरान उन्होंने धनराशि उपलब्ध होने पर भी तेजी से कार्य कराने में रूचि लेने वाले विभागों सेतु निगम, सीएनडीएस, जल निगम झांसी, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ झांसी, आरईडी आदि कार्यदायिक संस्थाओं के अभियंताओं को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने सेतु निगम की समीक्षा के दौरान सात निर्माण कार्यों की प्रगति पर नाराजगी प्रकट की और कहा कि सभी कार्य समय सीमा के अंदर पूरे करायें। किसी भी कार्यदायिक संस्था की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
कोंच नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी से राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज के निर्माण की कच्छप गति पर स्पष्टीकरण मांगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भीम जी उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी एनडी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।







Leave a comment