हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत शिक्षक एवं विद्यार्थी लेंगे पाँच संकल्पों की शपथ

जालौन : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक एवं नगर इकाई जालौन की मासिक बैठक बुधवार को नवीन सीनियर बालिका कंपोजिट विद्यालय जालौन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश रजक ने की व संचालन ब्लॉक महामंत्री अभिषेक पुरवार ने किया।

प्रदेशीय मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में आगामी 1 सितंबर को एक विशाल राष्ट्रव्यापी संकल्प अभियान हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान चलाया जाएगा। इस दिन देश भर में 5 लाख से अधिक विद्यालयों में एक साथ शिक्षकगण और छात्रगण पाँच संकल्पों की शपथ लेंगे, जिनका उद्देश्य विद्यालय को गर्व का स्थान मानना तथा नैतिक शिक्षा और न सेवा भावना को अपनाना, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना व छात्रों के समग्र विकास के लिए समर्पित होना होगा। जिला महामंत्री इलियास मंसूरी ने पंच संकल्प अभियान को सफल बनाने के

लिए प्रत्येक सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों में सम्पर्क कर कार्यक्रम का उद्देश्य व रूपरेखा बताकर अभियान में सहभागी बनने हेतु प्रेरित करने पर बल दिया। ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश रजक ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु प्रत्येक विद्यालय में संपर्क कर सदस्य बनाने व संकल्प अभियान में सहभागी बनाने की अपील की। ब्लॉक महामंत्री अभिषेक पुरवार ने स्थानान्तरण से आए शिक्षकों को संगठन से जोड़ने एवं उनकी समस्याओं को निस्तारित कराने पर जोर दिया। नगर अध्यक्ष हिमांशु पुरवार ने नगर के शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर समस्याओं के निराकरण कराने की मांग की।

     बैठक में उपस्थित शिक्षकों द्वारा विद्यालय युगमन सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिनका निस्तारण कराने का आश्वासन संगठन द्वारा दिया गया। 

       अंतःजनपदीय स्थानांतरण से ब्लॉक जालौन में आए हुए ब्लॉक महामंत्री माधौगढ़ कपिल द्विवेदी एवं प्रधानाध्यापक मुहम्मद जब्बार सिद्दीकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

         बैठक में कल्पना वाजपेई, देवीचरण प्रजापति, ईश्हाक मुहम्मद, कृष्ण गोपाल, पवन प्रजापति, राजेश सक्सेना, आलोक गुप्ता, अनुराग याज्ञिक, रीनू पाल, मयंका गोविल, कृष्ण कुमार, शैलेन्द्र कुमार, रंजना श्रीवास्तव, जावेद अहमद, सचिन गुप्ता, नितेंद्र कुशवाह, लोकेश पांडे, मुहम्मद खालिद आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts