उरई। लोक निर्माण विभाग के सेवा निवृत्त कर्मचारी ने बेटों के बीच आये दिन होने वाले कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विवरण के अनुसार 63 वर्षीय मृतक शिवचरण अहिरवार लोक निर्माण विभाग की नौकरी में था और रिटायरमेंट के बाद एट थाना क्षेत्र में स्थित अपने गांव सोमई में जाकर रहने लगा था। उसके दोनों बेटे चंद्रभान और चंद्रपाल मजदूरी करते थे। पैसों को लेकर उनमें विवाद होता रहता था। जिसके बीच बड़ा बेटा चंद्रभान घर छोड़कर चला गया था। जबकि छोटा बेटा चंद्रपाल पिता के साथ ही गांव में रह रहा था।
गुरुवार को रात में घर में पैसे को लेकर फिर विवाद हुआ। शिवचरण इससे इतना आहत हो गया कि उसने अपने कमरे में फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह बेटा चंद्रपाल जब उसके कमरे में पहंुचा तो पिता के शव को फांसी पर झूलता देखकर उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। एट थानाध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
—






Leave a comment