कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में अचानक डीएम का निरीक्षण, हड़बड़ाया स्टॉफ


उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अभिलेखों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को दोपहर बाद राजस्व अभिलेखागार, फौजदारी अभिलेखागार, एसडीएम न्यायालय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक के न्यायालय, एआईजी स्टाम्प का कार्यालय, भूलेख एवं संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर डाला जिससे हड़कंप मच गया।
जिलाधिकारी ने इस दौरान कहा कि अभिलेखागार के मुआयने के समय यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई व्यक्ति मोबाइल, पैन व कैमरा जैसी वस्तुएं उस समय अपने पास न रखे हो। नगर मजिस्ट्रेट से कहा कि समय-समय पर वे अभिलेखागार का निरीक्षण करते रहें।
उप जिलाधिकारी न्यायालय के स्टॉफ को उन्होंने निर्देश दिये कि काज लिस्ट अनिवार्य रूप से बोर्ड पर चस्पा करें तांकि वादकारियों को सुविधा रहे। एआईजी स्टाम्प कार्यालय में जिलाधिकारी ने फाइलों को करीने से व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने न्यायालय कक्ष में वादकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए दो एसी लगवाने मंजूरी प्रदान की।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य व नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा मुख्य रूप से मुख्य रूप से उनके साथ थे।



Leave a comment

Recent posts