जालौन-उरई | : नगर के मोहल्ला चिमन दुबे निवासी प्रियंका, पुत्री लालू प्रसाद ने ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग और मारपीट करने के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति धर्मेंद्र, ससुर लालता प्रसाद और देवर नन्हे राजा (चिरगांव) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी के समय उनके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वे 2 लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। पिता के इस मांग को पूरा करने में असमर्थ होने पर ससुरालियों ने प्रियंका के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।






Leave a comment