इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया बंधुओं को किया गया सम्मानित
उरई | अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को नगर के होटल नवोदय सरोवर, कालपी रोड पर अपना 32वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर को संगठन ने व्यापारी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में करीब एक सैकड़ा व्यापारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत निरंजन (सीएमएस, राजकीय मेडिकल कॉलेज) और विशिष्ट अतिथि परमानंद यादव (सचिव, उरई विकास प्राधिकरण) ने कहा कि “व्यापारी किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी होते हैं। देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का योगदान हमेशा अग्रणी रहा है। जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव सिपौल्या ने किया। क्षेत्रीय संयोजक अशोक राठौर ने बताया कि संगठन की स्थापना 3 सितंबर 1993 को राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल (पूर्व मंत्री, उ.प्र.) द्वारा की गई थी। आज यह पौधा वटवृक्ष बन चुका है और व्यापारियों के सम्मान व सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहा है। स्थापना दिवस पर संगठन ने जिले के करीब चार दर्जन इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश मंत्री अरुण त्रिपाठी ने कहा कि संगठन लगातार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय है। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से श्याम किशोर बुधौलिया को संगठन का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर केदार भारद्वाज,रामबाबू कौशल,प्रदीप द्विवेदी, बबलू दुबे, संजय सुहाने, बंटू गुर्जर, बलवीर जादौन, डॉ. प्रज्ञा राजपूत, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, राजकुमार अग्रवाल, महेंद्र भाटिया, रोहित अग्रवाल, दिनेश पोरवाल, सौरभ ठाकुर टिमरो, सुधीर पांडेय, रामबली सिंह, अंकित त्रिपाठी, उदय करण प्रजापति, हर्ष राजपूत, सौरभ अवस्थी, श्रीमती शालिनी अग्रवाल, श्रीमती निशा राजपूत, श्रीमती सोनिया अग्रवाल, श्रीमती मंजू विजय रावत, श्रीमती अनीता गुप्ता, श्रीमती रागिनी अग्रवाल, नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा, संदीप अग्रवाल (कोंच), विजय अग्रवाल, कृष्ण मुरारी मिश्रा,सोनू अग्रवाल (कोंच), धर्मेंद्र शर्मा, रमेश यादव,उत्कर्ष गुप्ता,अतुल त्रिपाठी, आशीष शर्मा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, संजय विजपुरिया, निलय गुप्ता, अमित अहिरवार, महेश चौरसिया, विशाल गुप्ता, देवेंद्र यादव,वीरेश पटेल, धर्मेंद्र पांचाल, मोहित साहू, शिवदयाल गुप्ता, गौरव तथा अन्य व्यापारी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।







Leave a comment