वृद्धा की हत्या में उसी की नातिन गिरफ्तार, प्रेमी की हो रही तलाश


उरई। कोंच कोतवाली के भदेवरा ग्राम में गुरुवार की रात 76 वर्षीय वृद्धा की सिर कूंचकर हत्या के मामले में उसकी ही नातिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित नातिन ने बताया कि दादी ने रात में चोरी से उससे मिलने आये उसके प्रेमी के साथ उसको देख लिया था। मजबूरी में इसके कारण उसके प्रेमी ने सिलबटटा सिर पर मारकर उसकी हत्या कर डाली।
ग्राम भदेवरा में 76 वर्षीया परमादेवी की गुरुवार को देर रात हत्या कर दी गयी थी। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने स्वयं भदेवरा पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका के घर की परिस्थितियों से अनुभवी पुलिस अधीक्षक तत्काल ताड़ गये कि इसमें घर के ही किसी भेदी का हाथ है। तदनुरूप उन्होंने सीओ और प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिये।
तत्परता पूर्वक कार्रवाई के परिणाम स्वरूप घटना के समय घर में मौजूद मृतका की नातिन 21 वर्षीया पल्लवी पटेल से जब गहन पूंछतांछ की गयी तो वह पुलिस के सामने टूट गयी। उसने बताया कि उसका थाना रेढ़र के ग्राम तोरना निवासी दीपक से अफेयर चल रहा था। जिसकी भनक घरवालों को नही थी। संयोग से दीपक की बहन भदेवरा में ब्याही है। दीपक अपनी बहन से मिलने आया था। उसने व्हाटसएप चैट से पल्लवी से बात की। पल्लवी के पिता जानवरों के बाड़े में थे जहां भैंस को पड़ा हुआ था।
पल्लवी ने एकांत जानकर दीपक को रात में उसके घर आने का सिग्नल दे दिया। रात में जब पल्लवी और दीपक अंतरंग हालत में थे दादी ने दोनों को देख लिया। दीपक ने वही पास में रखे सिलबटटे को पल्लवी की दादी के सिर पर दे मारा तो दादी मौके पर ही ढेर हो गयीं। इसके बाद दीपक और पल्लवी ने हाथ धोए। जिसके बाद दीपक भाग निकला।
पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि पल्लवी की गिरफ्तारी के बाद दीपक की भी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। सम्भावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts