उरई। रेढ़र पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली। गांजा की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस गिरफ्तारी पर रेढ़र थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को शाबाशी दी है।
मध्य प्रदेश का सीमावर्ती दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रेढ़र क्षेत्र में नशीले पदार्थों के व्यापार का बाजार गर्म रहता है। लेकिन पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार द्वारा जब से रेढ़र थानाध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है उनकी कर्मठता और चौकन्नेपन के कारण इन कार्यों में संलग्न तत्वों के हौसले पस्त हो रहे हैं।
इस क्रम में सोमवार को रेढ़र क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्धों की तलाश और उनसे पूंछतांछ की कार्रवाई तेजी से चल रही थी। 41 वर्षीय राजन सिंह पुत्र स्व. शेर बहादुर सिंह निवासी अनघौरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से बरामद सामान को जब खंगाला गया तो पता चला कि वह 1 किलो 800 ग्राम गांजा की बड़ी खेप लेकर आसपास के ग्रामों में सप्लाई देने जा रहा था। विस्तृत पूंछतांछ के बाद रेढ़र पुलिस ने मादक पदार्थ निवारण अधिनियम के तहत उसका चालान कर दिया।







Leave a comment