उरई। स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियां और बिजली बिल बनाने में हो रही धांधली के बहाने समाजवादी पार्टी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। सपा सांसद नारायण दास अहिरवार जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर और पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत के साथ मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के हंगामी प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट में आज सुरक्षा का प्रभावी बंदोबस्त किया गया था। जिले के कोने-कोने से आये सपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ प्रदर्शन में एकत्रित हुई। जिससे पार्टी नेताओं के हौसले बुलंद हो गये।
विरोध प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गयी कि बिजली बिलों में हो रही गड़बड़ियों को तत्काल सुधारा जाये। किसानों को खेती के लिए चौबीस घंटे बिजली की सुनिश्चितता उपलब्ध की जाये। प्रदर्शन में अशोक गुप्ता महाबली, चुन्ना हुसैन आदि वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।






Leave a comment