प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत*

उरई |

एससी एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की लखनऊ में हुई कार्य समिति की बैठक में सुंदर सिंह शास्त्री को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद गृह जनपद आगमन पर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र दोहरे एवं जिला सचिव मानवेंद्र सिंह की अगुवाई में शिक्षकों व समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित शिक्षकों सहित अंबेडकर चौराहा स्थित बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया!

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शास्त्री ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष राधेश्याम जी के निर्देशन में प्रदेश कार्य समिति की हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ! इस अवसर पर पर उन्होंने कहा कि उनका संगठन शिक्षकों के हक अधिकारों की सुरक्षा एवं उनके मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा हेतु कृत संकल्पित है शीघ्र ही पूरे प्रदेश का दौरा कर संगठन को विस्तारित कर मजबूत किया जाएगा वेद प्रकाश सरोज प्रदेश महामंत्री,वेद प्रकाश गौतम,पाटनदीन आर्य प्रदेश उपाध्यक्ष, गजराज सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष,शांति स्वरूप बौद्ध व अनिलकांत प्रदेश सचिव साहित 12 प्रदेश पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है! इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष मिस्टर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र दोहरे,देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र बौद्ध,अभिषेक सिंह,प्रवेश प्रखर मनीष,गांगिल,नरेश कुमार,सुनील कुमार,अखिलेश कुमार,भूरी देवी,मनोज कुमार,मुकेश शैलेंद्र कुमार महेंद्र सिंह दोहरे,भगवती पांचाल,संजय राय,नागेंद्र कुमार,यशवंत राव, चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे!

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts