उरई। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-हवन कर आराधना की गयी। पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार इस अनुष्ठान में मुख्य जजमान के बतौर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा यांत्रिक कौशल के दाता हैं। उन्हें निर्माण कार्यों का अधिष्ठाता माना जाता है। भारतीय संस्कृति में विश्वास किया जाता है कि उनके पूजन से आविष्कारक क्षमताओं की बढ़ोत्तरी होती है। उन्होंने इस अवसर पर मैकेनिकल शाखा के दक्ष कर्मचारियों को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत भी किया।








Leave a comment