उरई। लहारिया पुरवा स्थित डूडा कालौनी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई और श्रमदान का कार्यक्रम बुधवार को चलाया गया जिसमें जिले के प्रभारी और प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने भी श्रमदान में पसीना बहाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित आदि ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। प्रभारी मंत्री ने जन समूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, अधिशाषी अधिकारी रामअचल कुरील ने भी इस कार्यक्रम में हाथ बटाया।







Leave a comment