उरई। नदीगांव थाना क्षेत्र के लोई ग्राम में अपने घरवालों द्वारा प्रेमी की पिटाई की जाने से आहत लड़की ने कमरे में फंदा कसकर जान दे दी। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और पिछले दो वर्षों से चैट से यह दोस्ती परवान चढ़ती गयी। अहेता ग्राम के रहने वाले अपने प्रेमी को लड़की ने दो दिन पहले घर बुलाया। जिसके दौरान लड़की की मां ने उसे पकड़ लिया। उसने आसपास के लोगों को भी बुला लिया और लड़की के रोकने पर भी प्रेमी की बेदर्दी से पिटाई की। प्रेमी-प्रेमिका विजातीय थे इसलिए उनके संबंधों पर घरवालों ने पूरी तरह ताला लगाने की घोषणा कर दी थी। पहले भी इनके मिलन पर बवाल हो चुका था। लड़की नौंवी तक पढ़ी थी जबकि लड़का 10वीं तक पढ़ने के बाद माधौगढ़ में बैल्डिंग का काम करने लगा था।






Leave a comment