दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभन्न कार्यक्रम आयोजित


उरई। नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चौधरी के आवास पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। वक्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन और एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पंडित जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का संकल्प लिया था। आज उनकी विचारधारा भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हमें समाज सेवा, निष्ठा और त्याग का संदेश देता है। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से समाज में स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सभासद सनी चौहान, पंकज राजपूत, भाजपा नेता अनुज नाज और दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
फास्टर किडस स्कूल में भी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। उनके पुण्य स्मरण के बाद बच्चों को लहरियापुरवा स्थित अंध विद्यालय में ले जाया गया जहां उन्होंने विद्यार्थियों को सूखी खाद्य सामग्री और फल वितरित किये। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरमैन विनीता मैसी, प्रधानाचार्य रुचि सक्सेना, ऑफिस मैनेजर प्रिया पुरवार, कराटे ट्रेनर ईशू और सानिया उपस्थित रहीं।

Leave a comment

Recent posts