चुस्त-दुरुस्त अधिकारियों की तरह छात्राओं ने दिखाया यातायात संचालन का दमखम


उरई। मिशन शक्ति 05 अभियान के तहत कस्बा कालपी के फातिमा माता स्कूल में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और पुलिस के यातायात प्रभारी के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण का विषय रहा 12वीं की छात्रा उम्मे सुलेम का एक दिन की यातायात प्रभारी के रूप में कार्य संचालन। एक छात्रा ने एआरटीओ का रोल निभाकर दिखाया।
अधिकारी बनी इन छात्राओं का आत्मविश्वास कार्यक्रम में देखते ही बना। इन छात्राओं ने पहले से ही अपनी भूमिका के लिए तैयारी कर रखी थी जिसमें यातायात के नियमों को कंठस्थ करना शामिल था। अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यातायात प्रभारी और एआरटीओ बनीं छात्राओं ने वाहनों को चलाते समय बरते जाने वाले आवश्यक एतिहात के बारे में बताया। सुरक्षित परिवहन की जानकारी मंझे हुए अंदाज में दी। छात्राओं ने अधिकारियों द्वारा संबोधित किये जाने वाले सड़क सुरक्षा के कार्यक्रमों की तरह स्वयं से वाहन चलाते समय हैलमेट, सीट बैल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग न करने और ओवर स्पीड में वाहन न चलाने की हिदायद दी। एआरटीओ राजेश वर्मा और जिला यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने तालियां बजाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a comment

Recent posts