व्यापार मंडल के बुंदेलखंड प्रभारी सुशील गुप्ता का भव्य स्वागत, जल्द गठित होंगी जिला कार्यकारिणी

उरई: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी सुशील गुप्ता के प्रथम उरई आगमन पर शुक्रवार देर शाम राठ रोड स्थित मंडपम गेस्ट हाउस में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।झांसी से उरई आते समय एट नगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और उनकी कार्यकारिणी ने भी सुशील गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने जिला व नगर कार्यकारिणी के साथ मिलकर अतिथि का अभिनंदन किया। इस दौरान करीब दो दर्जन व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।मुख्य अतिथि सुशील गुप्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, “व्यापारी किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी होते हैं, उनके बिना देश का विकास असंभव है।” उन्होंने व्यापारियों से स्वयं को कमजोर न समझने और एकजुट रहने का आह्वान किया। गुप्ता ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए उरई से लखनऊ तक आवाज उठाई जाएगी। साथ ही, व्यापारियों की आत्म सुरक्षा के लिए लाइसेंस व्यवस्था हेतु सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही बुंदेलखंड के सभी जिलों में नई जिला कार्यकारिणी गठित की जाएगी, ताकि संगठन को और सशक्त किया जा सके।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव सिपोलिया और जिला प्रवक्ता प्रवीण ईंटोदिया ने संयुक्त रूप से किया। व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला महामंत्री प्रदीप द्विवेदी ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अरुण त्रिपाठी, क्षेत्रीय संयोजक अशोक राठौर, जिला संरक्षक केदार भारद्वाज, बलवीर ईंटोदिया, रामू कौशल, संजय सुहाने, नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा, रंजना अग्रवाल, संगीता पाठक सहित बड़ी संख्या में जिला व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।दिनांक: 4 अक्टूबर 2025

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts