कदौरा-उरई। स्थानीय रजा इंटर कॉलेज में मुफ्ती-ए-आजम बुंदेलखंड अब्दुल वहीद की याद में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मु. इलियास मंसूरी, थानाध्यक्ष प्रभात सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में बृजेश श्रीवास्तव, याकूब खान, गफूर खां महाविद्यालय के प्रबंधक हाजी अजहर वेग, मुराद बख्स मंसूरी भी उपस्थित थे।
अतिथियों ने बच्चों से कहा कि समाज में उन्हें जो भी भूमिका मिले नेकनीयती से उसका निर्वाह करें। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी व मेडल देकर उत्साहित किया गया। सम्मानित छात्रों में आरसान पठान, तौसीफ आलम, फुरकान खान, लक्ष्मी, हर्फ हारून खान, अरजान, मो. शफात, अंकज, अवि कुमार, मो. माज इमरान, रिजवान, असद रजा प्रमुख रूप से शामिल रहे। विद्यालय के प्रबंधक असद रजा और अध्यक्ष कारी सईद अख्तर ने कार्यक्रम का समापन किया। आयोजक शकील मोहम्मद अंसारी ने आभार जताया।
ख्वाजा सिराजुल हसन, आफरीदी मास्टर, शकील खां, सोहिल, हारून खां, रानू मंसूरी, जियाउददीन भाई, तौसीफ मिर्जा, उबेद, मुसाहिद मंसूरी आदि की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।







Leave a comment