बिना दवा , बिना मशीन मर्म चिकित्सा से मिलेगा कारगर उपचार

उरई | माइग्रेन, जोड़ों का दर्द, हड्डी संबंधी रोग, पाचन संबंधी रोग ,उच्च रक्तचाप नियंत्रण आदि तमाम बीमारियों का इलाज बिना किसी दवा और मशीन की सहायता से सफलता पूर्वक संभव हो सकता है यह पहली नजर में चकित करने वाला दावा है। लेकिन रविवार को मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ विक्रम पटेल ने ऑफीसर कॉलोनी के पार्क में जब wow हेल्थ एकेडमी के तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क मर्म चिकित्सा शिविर आयोजित किया तो कई मरीज इसमें शामिल हुए जिनके परिवार का कोई सदस्य पहले इससे निदान प्राप्त कर चुका था।

 प्रातः 6:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 तक चले शिविर में विक्रम पटेल ने लगभग एक सैकड़ा लोगों का इस तकनीक के जरिए उपचार किया सभी लाभार्थियों ने एक ही दिन में अपनी बीमारी में काफी राहत अनुभव होने की बात कही, विक्रम पटेल ने बताया रोगी को पूरी तरह से बीमारी मुक्त होने में 15 दिन से 3 माह तक का समय आमतौर पर अलग-अलग बीमारी के हिसाब से लगता है। 

मर्म चिकित्सा विज्ञान के अंतर्गत मानव शरीर में 107 मर्म बिंदु होते हैं जिन्हें उपचारित करने पर कोई भी रोग जड़ से समाप्त किया जा सकता है ऐसा कहना है मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ एवं फूड साइंटिस्ट श्री वैभव साठे जी का एवं विक्रम पटेल भी वैभव साठे से प्रशिक्षित हैं। अगला निःशुल्क मर्म चिकित्सा शिविर 26 अक्टूबर रविवार को ऑफिसर कॉलोनी पार्क में पुनः आयोजित किया जायेगा।

इस शिविर में आयोजन में मुख्य भूमिका रविन्द्र शर्मा फौजी , मलखान सिंह, बृज बिहारी साहू आदि की रही।

Leave a comment

Recent posts