उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में आज एक अधेड़ का शव पड़ोसी के सूनसान घर में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदी था। संभवतः शराब के विपरीत प्रभाव के कारण ही उसकी मौत हुई।
मृतक की शिनाख्त अखिलेश दोहरे (50वर्ष) पुत्र रामकिशन के रूप में हुई। बताया जाता है कि पहले भी वह शराब के कारण बीमार हो चुका था। जिसके बाद जब अस्पताल में उसका उपचार चला तो डाक्टर ने उसे शराब छोड़ने की सलाह दी थी। लेकिन लत के कारण उसने शराब पीना बंद नही किया। गुरुवार की रात उसने जमकर शराब पी। इसी दौरान उसने नशे में ही दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी रामपुरा रजत कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण शराब की अधिकता ही पता चली है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नही है जिससे अन्य अंदेशे का सवाल नही उठता। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।






Leave a comment