उरई। जिलाधिकारी ने शनिवार को निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम और वीवी पैट के गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों मशीनों की भौतिक स्थिति को परखा। साथ ही गोदाम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गतिशीलता की जांच भी की।
जिलाधिकारी ने कैमरों की संचालित स्थिति को लेकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनका निरंतर संचालन सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी तरह की कोताही अक्षम्य होगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवी पैट निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता के आधार हैं। इनमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ रोकने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहना होगा।







Leave a comment