पुलिस के तमाम कार्यों के बारे में छात्रों को कराया अवगत


उरई। छात्रों को पुलिस विभाग की कार्य पद्धति और सामाजिक दायित्वों से परिचित कराने के लिए देश भर में चलाये जा रहे छात्र-पुलिस अनुभवी शिक्षा कार्यक्रम के द्वितीय चरण में अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंट्री देव कुमार यहां पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन में कहा कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इस पहल से युवाओं में अनुशासन, जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और कानून की समझ विकसित होगी जिससे वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकेगें।
बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कानून व्यवस्था के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ अपराध अनुसंधान की प्रक्रिया, यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, नशा उन्मूलन और नये आपराधिक कानूनों के बारे में अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम में डिग्री स्तर के आधा सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर एडीजी ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार, जनपदीय नोडल अधिकारी सीओ कालपी अवधेश कुमार सिंह, सीओ सिटी अर्चना सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डा. सुरेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment

Recent posts