964 जोड़े बंधेगें वैवाहिक बंधन में, जनाती-बाराती की भूमिका में अफसर हुए मुस्तैद



उरई। गुरुवार को कालपी रोड स्थित विशिष्ट मंडी में होने जा रहे 964 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह को पूरी सफलता से आयोजित करने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार के साथ इस हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
बताया गया कि चुने गये जोड़ों को प्रातः 8 बजे मंडी पहुंचकर चुनरी, पायल व फेंटा प्राप्त करना होगा जिसके बाद बायोमैट्रिक उपस्थिति अंकित की जायेगी। उपस्थित जोड़ों को नाश्ता व भोजन भी उपलब्ध कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ आयोजन स्थल के भ्रमण के दौरान डयूटी कर रहे अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के लिए सजगता बरती जाये। जोड़ों और परिजनों के बैठने भोजन एवं सुरक्षा की व्यवस्था में किसी तरह की त्रुटि न हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, उप जिलाधिकारी नेहा व्याडवाल, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह व समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment