मानवेन्द्र का यमुना सेतु पर जोरदार अभिनन्दन

कानपुर देहात/कालपी-उरई मार्ग पर मंगलवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मानवेन्द्र सिंह का कालपी में जोरदार स्वागत किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं व सभासदों ने यमुना नदी के कालपी पुल पर पहले से मौजूद रहकर फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से उनका स्वागत किया। झांसी से लखनऊ जा रहे मानवेन्द्र सिंह अपने स्वागत से भावुक नजर आए।कार्यकर्ताओं से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष ने दावा किया कि आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक सभी पदों पर भाजपा का कब्जा होना चाहिए। “विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब गाँव की सरकार भी भाजपा की हो। 2047 तक देश में भाजपा की सरकार रहनी चाहिए, तभी प्रधानमंत्री मोदी जी का विकसित भारत का संकल्प साकार होगा,” उन्होंने जोर देकर कहा।इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव, अमरदीप पांडेय, रविंद्र कोरी, राकेश कुमार, दिग्विजय सिंह, अंकित ठाकुर, सत्येन्द्र सिंह चौहान, अवधेश तिवारी, अमरीश अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह पाल सहित दर्जनों सभासद, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Recent posts