डीपीएन पब्लिक स्कूल रवा में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 100 से अधिक मॉडलों ने किया सबको आकर्षित

उरई, 20 नवंबर 2025
डीपीएन पब्लिक स्कूल रवा में आज जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन, जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार तथा श्री आर.पी. निरंजन (पति श्रीमती रमा निरंजन) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम में कौंच एवं नदीगांव ब्लॉक के आधा सैकड़ा से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 100 से अधिक नवाचारपूर्ण विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने सभी मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच की भरपूर प्रशंसा की।प्रदर्शनी में चार वर्गों – जूनियर मॉडल, सीनियर मॉडल, जूनियर क्विज़ एवं सीनियर क्विज़ में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रत्येक वर्ग में 15-15 सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, यह सोचने और समस्याओं का समाधान खोजने का तरीका है। आज बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल उनकी बुद्धिमत्ता, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का जीवंत प्रमाण हैं।” उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों से बच्चों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करने का आग्रह किया।जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह प्रदर्शनी बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, शोध क्षमता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देती है। विशेष रूप से छात्राओं द्वारा तैयार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडलों की उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि इन मॉडलों में भविष्य की चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान नजर आता है और बच्चे इसी तरह नवाचार से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विज्ञान और तकनीक आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वैज्ञानिक सोच व तार्किक दृष्टिकोण अपनाने वाले बच्चे ही समाज के जागरूक और सक्षम नागरिक बनते हैं। उन्होंने टीमवर्क, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना पर जोर दिया।इस अवसर पर प्रज्ञा निरंजन, प्रधानाचार्य अर्पित त्रिपाठी, राम शंकर छानी, गौरव शुक्ला, दीपचंद सोनी, प्रमोद कुमार गुप्ता, हरिमोहन, त्रिभुवन पटेल, अतुल गुप्ता, सुमित त्रिपाठी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts