80 वाहनों के काफिले के साथ छिरिया टोल प्लाजा पर जोरदार अभिनंदन, पुष्पवर्षा व जलपान ने बढ़ाया उत्साह
जालौन। भाजपा की पुनर्नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित का सोमवार को छिरिया टोल प्लाजा पर छिरिया सलेमपुर के प्रधान प्रतिनिधि आशीष तिवारी (आंशु तिवारी) ने अनोखे अंदाज में भव्य स्वागत किया। स्वागत द्वार के रूप में दो जेसीबी मशीनों और एक हार्वेस्टर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसे देखते ही बनता था।
जैसे ही जिलाध्यक्ष का काफिला टोल प्लाजा पहुंचा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, पुष्पवर्षा और भाजपा ज़िंदाबाद के नारों के साथ जोरदार अभिवादन किया। करीब 80 चार पहिया वाहनों का विशाल काफिला उनके साथ चल रहा था। आशीष तिवारी ने काफिले में शामिल सभी कार्यकर्ताओं के लिए नाश्ते व जलपान की विशेष व्यवस्था की थी, जिससे कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित पर पुष्पवर्षा की और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष उरई प्रतिनिधि विजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सहाव पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, प्रलुव्य निरंजन, उपेंद्र गुर्जर, अनुज तिवारी, रामजी त्रिपाठी (नाहली ग्राम प्रधान) सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अनोखे स्वागत से जालौन भाजपा में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ता 2027 के लक्ष्य के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।







Leave a comment