भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित का भव्य स्वागत

कु० अर्पित पटेल व उनकी टीम ने बंशीधर पैलेस में किया जोरदार अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा अपार उत्साह

उरई (जालौन), 2 दिसंबर: भारतीय जनता पार्टी की पुनर्नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित का सोमवार को उरई में युवा नेता कु० अर्पित पटेल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही उनका काफिला बंशीधर पैलेस पहुँचा, सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएँ डालकर, पुष्पवर्षा करके और “मोदी-योगी जिंदाबाद”, “स्वतंत्र देव सिंह जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया।

कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। युवा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूम-झूम कर नाचने लगे और पुष्पवर्षा करते हुए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। अर्पित पटेल ने अपनी पूरी टीम के साथ सभी कार्यकर्ताओं के लिए जलपान एवं नाश्ते की विशेष व्यवस्था की थी। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से संकल्प लिया कि श्रीमती उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में जालौन जिले में भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से

  • जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह निरंजन (चमरसेना),
  • पूर्व मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह पटेल (भदेवरा),
  • पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश निरंजन,
  • मंडल उपाध्यक्ष टिंकू राजपूत (पहाड़गाँव),
  • सोनू बोहरा, नरेंद्र शर्मा, सागर निरंजन, छोटू कुशवाहा, कुलदीप निरंजन (धनोरा), रामू महाराज, अभिषेक सिंह, राहुल गुप्ता, शिवम उपाध्याय, मनोज कुशवाहा, पवन गुप्ता, अनिल पटेल (दाढ़ी), मनु सोनी सहित जिला व मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। हर कोई जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह ऊर्जावान नजर आया।

Leave a comment

Recent posts