उरई (जालौन), 2 दिसंबर: भारतीय जनता पार्टी जनपद जालौन की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित के प्रथम उरई नगर आगमन पर शहर के व्यापारी समुदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और खुशी का इजहार करते हुए शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की।
व्यापारियों के हृदय स्थल कहे जाने वाले घंटाघर क्षेत्र स्थित गोयल बर्तन भंडार और व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा गौरव राठौर के निवास पर श्रीमती उर्विजा दीक्षित का भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें बड़ी-बड़ी मालाएं पहनाई गईं, ढेर सारी पुष्पवर्षा की गई तथा मिठाइयां वितरित कर खुशी जाहिर की गई। व्यापारियों ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया और नई जिलाध्यक्ष से व्यापारी हितों की रक्षा व विकास की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टोनी कंथरिया, युद्धवीर कंथरिया, संजय सुहाने, बलवीर सोनी, संजीव सिपोलिया, प्रदीप द्विवेदी, श्याम किशोर बुधौलिया, दिनेश कुमार पुरवार, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, बलवीर जादौन, उद्योगपति विशाल विसबारी, अरुण कुमार द्विवेदी, वीरेश पटेल, विजय गोयल, सभासद अभिषेक राम, जितेंद्र कंथरिया, कृष्ण मुरारी मिश्रा, अतुल त्रिपाठी, रामकुमार सक्सेना, दिलीप चौरसिया सहित सैकड़ों व्यापारी बंधु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि श्रीमती उर्विजा दीक्षित का नेतृत्व जालौन जिले के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा और व्यापारी वर्ग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास कार्यों में सहयोग करेगा।







Leave a comment