उरई (जालौन), 16 दिसंबर 2025लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा मोर्चा के बुंदेलखंड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप गौर के उरई पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया। इस दौरान कुलदीप गौर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर स्वर्गीय रामविलास पासवान की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरि तथा जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर मंसूरी के नेतृत्व में झांसी रोड स्थित केजीएन टेंट हाउस पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर कुलदीप गौर का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलदीप गौर ने कहा कि बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।कुलदीप गौर ने जोर देकर कहा कि पार्टी आने वाले समय में वंचित वर्गों के हक और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। उन्होंने इंडिया गठबंधन और पीडीए की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में रहने के बावजूद सपा, बसपा और कांग्रेस ने अनुसूचित समाज को उनका वास्तविक अधिकार नहीं दिया। बुंदेलखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि चिराग पासवान के नेतृत्व में जल्द ही 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोजपा (रामविलास) के समर्थन के बिना उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना आसान नहीं होगा। साथ ही, पार्टी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी।इस अवसर पर अभिनव मिश्रा (अंशु महाराज), श्याम सोनी, ओमजी गुर्जर, गौरव बुधौलिया, इरफान खान, आसिफ मंसूरी, गफ्फार मंसूरी चौरसी, जितेंद्र मुखिया, नसीम, जाहिद मंसूरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और आगामी चुनावों के लिए उत्साह बढ़ाया।







Leave a comment