उरई (जालौन), 18 दिसंबर 2025अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) संजय कुमार ने जनपद जालौन के निवासियों को सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी संशोधित समय सारिणी के अनुसार ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।इसके बाद जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत निर्वाचन हेतु निर्धारित मतदान केंद्रों पर अंतिम मतदाता सूची 2025 निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां निम्नलिखित हैं:
- 23 दिसंबर 2025: ड्राफ्ट नामावली का अंतिम प्रकाशन।
- 24 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक: प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची का आलेख्य के रूप में निरीक्षण।
- 24 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक: दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना (नोट: 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र निर्वाचकों के दावे भी स्वीकार किए जाएंगे)।
- 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक: बीएलओ द्वारा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण।
- 7 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक: दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां (परिवर्धन/संशोधन/विलोपन सूचियां) तैयार कर SDM/AERO कार्यालय में जमा करना।
- 13 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक: पूरक सूचियों का कम्प्यूटीकरण एवं उन्हें मूल सूची में समाहित करना।
- 30 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक: पूरक सूचियों के कम्प्यूटीकरण के बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों की वार्ड मैपिंग, मतदाता सूची डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियां तैयार करना।
- 6 फरवरी 2026: निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन।
अपर जिलाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपनी मतदाता सूची का निरीक्षण करें तथा आवश्यकता पड़ने पर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सही रूप से अंकित हो सके। यह पुनरीक्षण कार्यक्रम आगामी ग्राम पंचायत चुनावों के लिए महत्वपूर्ण है।






Leave a comment