चोरी की योजना बनाते 4 अंतर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद
जालौन।
जनपद जालौन में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के क्रम में स्वाट टीम जालौन एवं थाना नदीगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी की योजना बनाते हुए चार अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, मोटरसाइकिल तथा चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 02 अवैध देशी पिस्टल, 03 अदद मैगजीन मय कारतूस, 01 अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। अभियुक्त किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी संयुक्त पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा।
कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे उनके आपराधिक नेटवर्क, पूर्व में की गई घटनाओं एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
स्वाट टीम एवं थाना नदीगांव पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा है और आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।








Leave a comment