सपा कार्यालय उरई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई, कार्यकर्ताओं ने किया नमन

उरई | समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में जिला महासचिव जमालुद्दीन के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान भारतीय क्रांतिकारी, प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी नेता थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनकी जयंती को देश भर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो उनके अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों से अत्यंत प्रभावित थे और उन्हीं आदर्शों पर चलकर उन्होंने समाजवादी आंदोलन को सशक्त किया। नेताजी के प्रति उनके सम्मान और विचारधारा के कारण समाजवादी कार्यकर्ता उन्हें भी सम्मानपूर्वक नेताजी के नाम से जानते हैं। इसी परंपरा के तहत समाजवादी पार्टी हर वर्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन करती है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष कुसुमलता सक्सेना, वेद प्रकाश यादव, माजिद सर, मैया दीन पांचाल, विवेक यादव, दशरथ सिंह पाल, नेतराम निरंजन, संतोष कोरी जीनू, पंकज दीक्षित, सुनील पाल, शैलेन्द्र श्रीवास, जिला सचिव प्रताप सिंह यादव, पारूल खरे, माया पाल, विमला वर्मा, अमित सागर, राघवेन्द्र यादव, रामबाबू कठैरिया, बब्बू राजा सिकरी, अनिल यादव, मनोज अहिरवार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने और सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Leave a comment