कदौरा (जालौन)।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर कदौरा क्षेत्र उस समय साक्षी बना जब सामाजिक समरसता, सहयोग और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। लक्ष्मी गेस्ट हाउस, पंडौरा–चतेला रोड पर आयोजित 21वें प्रजापति कन्या सामूहिक विवाह महायज्ञ में 13 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरों का संकल्प लिया और नए जीवन की शुरुआत की।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि अंजू प्रजापति, सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश रहीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बसंत पंचमी जैसे शुभ पर्व पर सामूहिक विवाह का आयोजन सामाजिक एकता और आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है और बेटियों को सम्मानजनक जीवन की मजबूत नींव मिलती है।
विशिष्ट अतिथियों में अयोध्या प्रजापति, कालूराम प्रजापति, राहुल राय प्रजापति, लालता प्रसाद प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, हरि भाई प्रजापति, संजय कुमार प्रजापति, कैलाश प्रजापति, राममिलन प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, दयाशंकर प्रजापति एवं सागर प्रजापति मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
आयोजन समिति की ओर से प्रत्येक जोड़े को चांदी की तोड़िया, सोने का नाक का फूल, मंगलसूत्र, चांदी की बिछिया, अलमारी, एलईडी टीवी, कूलर, बेड, कुर्सी, फ्रिज, गैस सिलेंडर, प्रेस, सिलाई मशीन, कुकर सहित गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया गया, जिससे नवविवाहितों की गृहस्थी की मजबूत शुरुआत हो सके।
राहुल राय प्रजापति ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
वहीं जिलाध्यक्ष छेदालाल प्रजापति ने कहा कि यह महायज्ञ सादगी, समरसता और आपसी सहयोग का प्रतीक है, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा सहारा बनता है।
कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार प्रजापति, अध्यक्षता छेदालाल प्रजापति (जिलाध्यक्ष, प्रजापति आदर्श प्रजापति सभा), सह संयोजक रविंद्र कुमार प्रजापति (कदौरा) रहे।
संरक्षक अनिल कुमार प्रजापति, संतोष प्रजापति दद्दा, कार्यक्रम परिवेक्षक ज्ञा प्रसाद प्रजापति, महिला विंग जिलाध्यक्ष आशा प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनिल प्रजापति (औरैखी) व सुनील प्रजापति (कालपी) ने किया। कीर्तन मंडली बंगरा के दिनेश प्रजापति के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य विकल प्रजापति, केदारनाथ प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, अशोक प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष कालपी अरविंद यादव, मिंटू प्रजापति, जगतराज प्रजापति, रजनीश प्रजापति, मूलचंद्र निरंजन, मनोज प्रजापति (माधौगढ़), महादेव प्रजापति, संतोषी प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








Leave a comment