उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब चौकी कंझारी अंतर्गत बहादुरपुर के पास नहर में लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला।
स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में शव को देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुठौंद एवं चौकी इंचार्ज कंझारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया।
🚔 शिनाख्त के प्रयास जारी
पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।
प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
📢 पुलिस का कहना
पुलिस अधिकारियों के अनुसार—
“शव की पहचान कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।”






Leave a comment