उरई। जिला कोरी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में राजेंद्र नगर स्थित कोरी कुटिया में कबीर संत समागम, सम्मान समारोह एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा।
आयोजकों के अनुसार, 21 फरवरी (शनिवार) को संत प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जबकि 22 फरवरी (रविवार) को प्रातः 12 बजे से शपथ ग्रहण समारोह एवं भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उभरते कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
समिति ने सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं समाज के लोगों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।







Leave a comment